पति एक साल से लापता, महिला को घर से निकाला:जेठ-देवर पर मकान और छह बीघा जमीन कब्जाने का आरोप, दंडवत करती कलेक्ट्रेट पहुंची

Oct 28, 2026 - 13:55
0
पति एक साल से लापता, महिला को घर से निकाला:जेठ-देवर पर मकान और छह बीघा जमीन कब्जाने का आरोप, दंडवत करती कलेक्ट्रेट पहुंची
हमीरपुर में एक महिला न्याय की गुहार लेकर बुधवार को 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंची। पति के एक साल से लापता होने के बाद जेठ-देवर ने उसे मकान और छह बीघा जमीन से बेदखल कर दिया है। महिला देवरती दंडवत करती हुई जिलाधिकारी से शिकायत करने पहुंची। देवरती ने बताया कि उसके जेठ-देवर ने ही पति कैलाश चंद्र को गायब कर दिया। एक साल से पति का कोई सुराग नहीं मिला है। इस बीच उसे मकान से भी निकाल दिया गया। अब वह ललपुरा के पौथिया गांव स्थित अपने मायके में रह रही है। महिला का आरोप है कि मौदहा तहसील के डिकटोरा मौजा में उसकी करीब छह बीघा जमीन पर जेठ-देवर ने कब्जा कर लिया है। DM ने दिए कार्रवाई के निर्देश उसने यह भी बताया कि परिवार के लोगों ने उसके दोनों बेटों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। जिलाधिकारी ने एसडीएम मौदहा करनवीर सिंह को जांच कर जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User