खड़े ट्रेलर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत:सुल्तानपुर में घर से ससुराल जा रहा था, अगले दिन हुई पहचान

Oct 28, 2026 - 13:55
0
खड़े ट्रेलर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत:सुल्तानपुर में घर से ससुराल जा रहा था, अगले दिन हुई पहचान
सुल्तानपुर में ससुराल जा रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मंगलवार रात बाइक सवार युवक सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में जा घुसा। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोग उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात में शव की पहचान नहीं हो सकी थी। बुधवार सुबह युवक की पहचान हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। नहर की पटरी के किनारे खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 8 से 9 बजे के बीच धम्मौर थाना क्षेत्र में नहर की पटरी के किनारे एक ट्रेलर खड़ा था। इसी दौरान बाइक सवार युवक उसमें जा भिड़ा। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह हुई मृतक की पहचान हादसे के बाद युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। इस कारण शव को लावारिस अवस्था में मॉर्च्युरी भेज दिया गया। बुधवार सुबह मृतक की पहचान कोतवाली देहात थाना क्षेत्र की ग्राम सभा कारोमी निवासी पहाड़ी पाल पुत्र अभय राजपाल के रूप में हुई। परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। ग्राम प्रधान महताब आलम भी परिजनों के साथ थाने पहुंचे। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव धम्मौर थानाध्यक्ष केके त्रिपाठी ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User