नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:चित्रकूट में पिता की शिकायत पर दर्ज हुआ था केस, दो दिन बाद पुलिस ने पकड़ा

Nov 03, 2026 - 19:04
0
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:चित्रकूट में पिता की शिकायत पर दर्ज हुआ था केस, दो दिन बाद पुलिस ने पकड़ा
चित्रकूट। कोतवाली कर्वी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम पुरवा तरौहा निवासी रहस बिहारी पुत्र बल्दाऊ को पकड़ा। आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज है। पिता ने दर्ज कराया था मुकदमा पुलिस के मुताबिक, 1 नवंबर को पीड़िता के पिता ने शिकायत दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि रहस बिहारी ने उनकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पीड़िता का बयान अदालत में दर्ज कराया गया। उसका मेडिकल भी कराया गया। पुलिस टीम ने शाम 5 बजे पकड़ा पुलिस ने मंगलवार शाम 5 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अमरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र शुक्ला और आरक्षी चालक अनिकेत शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User