बागपत के जंगल में मिला बुजुर्ग का शव:भेड़ चराते समय चक्कर आने से गिरने की आशंका, जांच जारी

Oct 28, 2026 - 20:14
0
बागपत के जंगल में मिला बुजुर्ग का शव:भेड़ चराते समय चक्कर आने से गिरने की आशंका, जांच जारी
बागपत के अहमदशाहपुर पदड़ा गांव के जंगल में बुधवार दोपहर करीब 1 बजे यासीन (65) का शव मिला। वह उत्तराखंड के हरिपुर बग्गावाला के रहने वाले थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बागपत भेज दिया। चार साथियों के साथ चराते थे भेड़ प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यासीन पुत्र फईमुद्दीन चार साथियों के साथ करीब 200 भेड़ चराने का काम करते थे। बुधवार को वह अहमदशाहपुर पदड़ा के जंगल में भेड़ चरा रहे थे। इसी दौरान उन्हें चक्कर आया और वह जमीन पर गिर पड़े। घटना की सूचना ग्राम प्रधान को दी गई, जिसके बाद पुलिस को जानकारी मिली। छह महीने से बागपत में रह रहे थे यासीन अविवाहित थे और पिछले छह महीने से बागपत में रहकर मजदूरी कर रहे थे। पोस्टमार्टम के बाद परिजन बुधवार शाम शव लेकर उत्तराखंड रवाना हो गए। फिलहाल पुलिस को मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। कोतवाली प्रभारी मनोज चहल ने बताया कि परिवार की ओर से शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User