NEET पेपर लीक केस में 14 आरोपियों पर आरोप तय:ट्रायल का सामना करेंगे; दिल्ली कोर्ट में खुद को निर्दोष बताया; 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई
दिल्ली की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में शनिवार को सभी 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए। आरोपियों ने राउज एवेन्यू कोर्ट में विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता के सामने खुद को निर्दोष बताया और मुकदमे का सामना करने की बात कही। कोर्ट 25 नवंबर से मामले पर रोजाना सुनवाई करेगी। यह मामला 2026 की NEET-UG परीक्षा में पेपर लीक और उससे जुड़ी साजिश से संबंधित है। 18 नवंबर को कोर्ट ने आरोप तय करने का दिया था आदेश विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता ने 18 नवंबर को सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का निर्देश दिया था। इनमें आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और सबूत नष्ट करने जैसे आरोप शामिल हैं। इसके अलावा आरोपियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के तहत भी आरोप तय किए गए हैं। कोर्ट ने सभी आरोपियों को 21 नवंबर को न्यायिक हिरासत से व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया था। आरोपियों को किन मामलों में करना होगा ट्रायल कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और सबूत नष्ट करने के आरोप तय किए हैं। इसके साथ ही भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध और सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के प्रावधान भी लगाए गए हैं। मई में रद्द हुई थी NEET परीक्षा NEET-UG 2026 की परीक्षा 3 मई को आयोजित की गई थी। इसमें देशभर से करीब 22 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। परीक्षा के बाद प्रश्नपत्र लीक होने के आरोप सामने आए थे। इसके बाद NTA ने 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी थी। एजेंसी ने 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की थी। पेपर लीक से जुड़ी कथित साजिश के मामले में 14 लोगों को आरोपी बनाया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)