नगर पालिका अध्यक्ष ने छठ घाटों का निरीक्षण किया:महराजगंज में 19 घाटों पर सफाई, चेंजिंग रूम, शौचालय और रोशनी की व्यवस्था होगी

Nov 14, 2026 - 14:13
0
नगर पालिका अध्यक्ष ने छठ घाटों का निरीक्षण किया:महराजगंज में 19 घाटों पर सफाई, चेंजिंग रूम, शौचालय और रोशनी की व्यवस्था होगी
महराजगंज नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने शनिवार को छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने तैयारियों की समीक्षा की और कर्मचारियों को पर्व से पहले सभी काम पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने अमरुतिया, बलिया नाला, अमरुतिया खास, पंतनगर, पटेल नगर और सामुदायिक अस्पताल के पीछे बने घाटों का जायजा लिया। नगर क्षेत्र में कुल 19 छठ घाट बनाए गए हैं। अध्यक्ष ने बताया कि घाटों पर सफाई, चेंजिंग रूम और शौचालय की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस साल पिछले साल से बेहतर व्यवस्थाएं की जाएंगी। नगर पालिका के कर्मचारी घाटों की सफाई और दूसरी तैयारियों में जुटे हैं। पर्व के दौरान रोशनी की व्यवस्था के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान कुछ लोगों ने बलिया पुल के नीचे सफाई ठीक नहीं होने की शिकायत की। अध्यक्ष ने सफाई नायक इंद्रासन को तुरंत सफाई व्यवस्था ठीक कराने के निर्देश दिए। रविवार शाम छठ व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। निरीक्षण के दौरान सभासद जितेंद्र उर्फ पप्पू, सभासद बबलू पासवान, सफाई नायक इंद्रासन, उमेश जायसवाल, रवि शर्मा और राजू खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User