छठ पूजा के लिए बाजारों में खरीदारी शुरू:गोपीगंज, ज्ञानपुर में फल, गन्ना और पूजन सामग्री की दुकानें सजीं
कांवल। छठ पूजा के लिए जिले के बाजारों में अस्थायी दुकानें सज गई हैं। शनिवार को गोपीगंज, ज्ञानपुर, औराई, भदोही, दुर्गागंज और सुरियावा बाजार में लोगों ने मौसमी फल और गन्ना खरीदा। दुकानों पर नया चावल, गुड़, सूप-दउरा, गन्ना, फल-फूल और पूजा की दूसरी सामग्री उपलब्ध है। दुकानदारों ने सूप-दउरा दूर-दूर से मंगाए हैं। बाजारों में सेब, केला समेत मौसमी फलों की आवक है। दुकानदारों को उम्मीद है कि पूजा के दिन ग्राहकों की भीड़ और बढ़ेगी। चार दिन का यह पर्व 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ। रविवार को अस्त होते सूर्य और सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद व्रती पारण करेंगी। जिला प्रशासन ने जिले के 55 घाटों और तालाबों को चिन्हित किया है। यहां पुलिस बल तैनात रहेगा। भीड़ संभालने के लिए पिकेट ड्यूटी लगाई जाएगी और ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)