मथुरा भार्गव सभा ने मनाया सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य दिवस:समाज के लोगों ने सम्राट के जीवन और योगदान पर विचार रखे
मथुरा भार्गव सभा की ओर से सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य (हेमू) दिवस उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने सम्राट के जीवन, वीरता, व्यक्तित्व और ऐतिहासिक योगदान पर विचार व्यक्त किए। आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य के शौर्य, पराक्रम और गौरवशाली इतिहास से परिचित कराना रहा। कार्यक्रम का संचालन शरद भार्गव ने किया। उन्होंने सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उनके प्रभावशाली संचालन और मधुर भजनों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सम्राट के जीवन से प्रेरणा लेने और उनके ऐतिहासिक योगदान को समाज तक पहुंचाने पर जोर दिया। आयोजन के दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, चित्रकला और ईश वंदना लेखन जैसी गतिविधियां भी कराई गईं। वंशिका ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सहयोग किया, जबकि यशिका और गुहिका ने सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य के सुंदर चित्र बनाए। नीतू और सीमा ने ईश वंदना लेखन गतिविधि में सराहनीय योगदान दिया। बाल व्यास पंडित सक्षम महाराज ने भजन प्रस्तुत किए। उनके उद्बोधन और आशीर्वचनों ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। राजीव भाई साहब ने मंदिर में बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई, चित्रों की सजावट और जलपान सहित अन्य व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। सभा की ओर से समाज के लोगों को फोन कर आमंत्रित करने वाले श्याम बिहारी और कुंज बिहारी के प्रयासों की सराहना की गई। सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य के जीवन पर सारगर्भित विचार रखने वाले सभी वक्ताओं और कार्यक्रम के लिए आर्थिक सहयोग देने वाले महानुभावों के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के समापन पर मथुरा भार्गव सभा ने आयोजन की अनुमति प्रदान करने वाली संस्था की प्रबंध समिति सहित सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया। सभा ने समाज में एकता, सहयोग और ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि उसका उद्देश्य है। समाज का काम, समाज के लिए और समाज के सहयोग से।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)