कानपुर देहात में रेप का आरोप लगाने वाली युवती लापता:प्रधान पर लगे आरोप, 13 दिन पहले वकील पर लड़की ने कराई थी FIR

Oct 26, 2026 - 17:09
0
कानपुर देहात में रेप का आरोप लगाने वाली युवती लापता:प्रधान पर लगे आरोप, 13 दिन पहले वकील पर लड़की ने कराई थी FIR
कानपुर देहात में रेप के आरोप से शुरू हुआ मामला अब अपहरण की एफआईआर तक पहुंच गया है। जिस युवती ने 13 दिन पहले अकबरपुर थाने में एक वकील पर रेप का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था, अब उसी युवती के अपहरण का केस दर्ज हुआ है। युवती के पिता ने बरौर थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधान दिलीप शंकर दिवाकर पर बेटी को जबरन घर से उठा ले जाने का आरोप लगाया है। इस मामले ने पहले से चल रहे विवाद को एक नया मोड़ दे दिया है। दरअसल, युवती ने करीब 13 दिन पहले अधिवक्ता आशीष शुक्ला के खिलाफ अकबरपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। युवती का आरोप था कि वकील उसे गाड़ी में ले गया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद उसके साथ रेप किया। युवती ने यह भी कहा था कि उसके माता-पिता ने शिकायत करने से मना किया था, इसलिए वह खुद पुलिस के पास पहुंची और मुकदमा दर्ज कराया। एफआईआर दर्ज होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था। सैकड़ों अधिवक्ता आरोपी वकील आशीष शुक्ला के समर्थन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे थे और कार्रवाई पर आपत्ति जताई थी। अधिवक्ताओं का आरोप था कि गांव के प्रधान दिलीप ने पूरे मामले की साजिश रची और युवती को आगे किया। आरोपी के पक्ष में युवती के माता पिता भी एसपी के पास पहुंचे थे उन्होंने बताया उनकी बेटी में झूठे आरोप लगाए हैं ऐसा कुछ नहीं है। अब इसी विवाद के बीच युवती के परिजनों ने बरौर थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि 18 अक्टूबर की शाम करीब 5 बजे दिलीप शंकर दिवाकर उनकी बेटी पूजा को जबरन घर से उठा ले गया। पिता के मुताबिक, विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए धक्का दे दिया। पिता ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर सोमवार सुबह 11 बजे अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। अब पुलिस के सामने युवती का पता लगाने और दोनों मामलों से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच करने की चुनौती है। फिलहाल,मामले में पुलिस की जांच और युवती की बरामदगी अहम है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User