ट्रेन और स्कूल से चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:सिद्धार्थनगर पुलिस ने 5 मोबाइल बरामद किया, नेपाल में बेचा था सामान
सिद्धार्थनगर में एंटी थेफ्ट टीम, सर्विलांस सेल और कपिलवस्तु थाना पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पांच एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 4,015 रुपये भारतीय मुद्रा और 100 रुपये नेपाली मुद्रा बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने 24-25 अक्टूबर की रात गोरखपुर रेलवे स्टेशन से चलने वाली गोमती छपरा ट्रेन में मोबाइल चोरी करने की बात कबूल की। इस मामले में जीआरपी गोरखपुर में मुकदमा दर्ज है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने शोहरतगढ़ के कोटिया स्थित एक स्कूल में भी चोरी की थी। करीब 15-20 दिन पहले स्कूल से टैबलेट, टीवी, हार्ड डिस्क, खाने-पीने का सामान, गेहूं और चावल चोरी किए गए थे। आरोप है कि चोरी का सामान नेपाल में 22 हजार रुपये में बेचा गया था। मुख्य आरोपी पर आठ मुकदमे दर्ज गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुमित उर्फ महाकाल पुत्र सुरेश वाल्मीकि, निवासी बेलहिया चौराहा, सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2022 में सिद्धार्थनगर थाने में मारपीट, गाली-गलौज और धमकी से संबंधित दो मुकदमे दर्ज हुए थे। वर्ष 2023 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। वर्ष 2024 में हत्या के प्रयास, रास्ता रोकने, मारपीट और धमकी से संबंधित दो मुकदमे दर्ज हुए। वर्ष 2025 में आर्म्स एक्ट के तहत एक मामला दर्ज हुआ। इसी वर्ष उसका बाजार थाने में भी एक मुकदमा दर्ज किया गया। वर्ष 2026 में सिद्धार्थनगर थाने में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। पुलिस के मुताबिक, बाल अपचारी के खिलाफ भी सिद्धार्थनगर थाने में चोरी से संबंधित एक मुकदमा दर्ज है। इन पुलिसकर्मियों ने की कार्रवाई कार्रवाई करने वाली टीम में कपिलवस्तु थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, एंटी थेफ्ट प्रभारी ओम प्रकाश मिश्र, सर्विलांस सेल प्रभारी शशिकांत, उपनिरीक्षक संदीप कुमार यादव और सदरूल आलमीन समेत एंटी थेफ्ट टीम और कपिलवस्तु थाने के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी और बाल अपचारी को न्यायालय भेज दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)