उरई में निकाली गई प्रभात फेरी:वाल्मीकि जयंती पर आयोजित भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Oct 26, 2026 - 17:09
0
उरई में निकाली गई प्रभात फेरी:वाल्मीकि जयंती पर आयोजित भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
जालौन में उरई में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सोमवार को प्रभात फेरी निकाली गई। कार्यक्रम में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महर्षि वाल्मीकि के विचारों एवं आदर्शों का संदेश दिया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सचिव एवं महोबा प्रभारी देवेंद्र वाल्मीकि उर्फ राजू पेंटर ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के विचार आज भी समाज को समानता, भाईचारे और सद्भाव की प्रेरणा देते हैं। सभी को उनके आदर्शों पर चलकर सामाजिक एकता मजबूत करनी चाहिए। इस मौके पर मंदिर के पुजारी, बबलू वाल्मीकि, संयोजक राजेश वाल्मीकि, दिनेश, विक्रम, रमेश, रवि, शशांक, सौरभ, संतोष, बादल और नकुल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User