नीतेश मौर्या हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार:सीतापुर के गोलू वर्मा को पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा; अब तक 10 गिरफ्तारी
बाराबंकी बड्डूपुर थाना क्षेत्र में हुए नीतेश मौर्या हत्याकांड में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने गुरुवार शाम करीब 4 बजे मामले के एक और फरार आरोपी गोलू वर्मा उर्फ विकास को सीतापुर जिले के महमूदाबाद रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी के साथ ही हत्याकांड में अब तक कुल 10 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। सीतापुर का रहने वाला है आरोपी पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी गोलू वर्मा उर्फ विकास पुत्र संजय वर्मा सीतापुर जिले के सदरपुर थाना क्षेत्र के डिबियापुर गांव का निवासी है। उसके खिलाफ बड्डूपुर थाने में मुकदमा संख्या 423/2026 दर्ज है, जिसमें BNS की धारा 140(1), 103(1) और 61(2) के तहत कार्रवाई की जा रही है। पहले जेल जा चुके हैं 9 आरोपी पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड में इससे पहले 31 अक्टूबर और 4 नवंबर को कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गुरुवार को 10वें आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब गोलू वर्मा के पुराने आपराधिक इतिहास (क्रिमिनल रिकॉर्ड) के बारे में जानकारी जुटा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)