व्यायाम और फिजियोथेरेपी से शरीर फिट रखने के उपाय बताए:विशेषज्ञ बोले- फिजियोथेरेपी से दर्द और जोड़ों की समस्याओं से मिलेगी राहत

Nov 13, 2026 - 22:33
0
व्यायाम और फिजियोथेरेपी से शरीर फिट रखने के उपाय बताए:विशेषज्ञ बोले- फिजियोथेरेपी से दर्द और जोड़ों की समस्याओं से मिलेगी राहत
लखनऊ के रिवर बैंक कॉलोनी स्थित इंजीनियर्स भवन में शुक्रवार को तकनीकी व्याख्यान आयोजित किया गया। इसका विषय ‘फिजियोथेरेपी एंड एक्सरसाइज फॉर अ हेल्दी लाइफ’ था। इसका आयोजन द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), उत्तर प्रदेश राज्य केंद्र ने किया। इसमें स्वस्थ जीवन के लिए नियमित व्यायाम और फिजियोथेरेपी का महत्व बताया गया। साथ ही मांसपेशियों और जोड़ों की समस्याओं से बचाव, दर्द में राहत और शरीर की सही मुद्रा बनाए रखने के उपाय बताए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष इं. वीपी सिंह ने की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम जरूरी है। शरीर को सक्रिय रखना और सेहत के प्रति जागरूक रहना भी जरूरी है। रोजाना व्यायाम करने के बताए तरीके मुख्य वक्ता डॉ. मरियम फातिमा, संस्थापक एवं मुख्य फिजियोथेरेपिस्ट, डॉ. रिजवी फिजियोथेरेपी एंड रिहैब, कपूरथला, अलीगंज ने फिजियोथेरेपी और व्यायाम के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित व्यायाम से मांसपेशियों और जोड़ों की समस्याओं से बचा जा सकता है। इससे शारीरिक दर्द में राहत मिलती है और शरीर की मुद्रा भी सही रहती है। उन्होंने दैनिक जीवन में नियमित व्यायाम को शामिल करने के तरीके भी बताए। जीवनशैली से जुड़े अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा कार्यक्रम के संयोजक इं. जग मोहन लाल जायसवाल ने डॉ. मरियम फातिमा की पढ़ाई और काम से जुड़ी उपलब्धियों की जानकारी दी। व्याख्यान के दौरान अभियंताओं और अन्य प्रतिभागियों ने फिजियोथेरेपी, व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User