नोएडा में एमपी-1 एलिवेटेड की डीपीआर तैयार:IIT ने नोएडा प्राधिकरण को सौंपी, अगले सप्ताह जारी होगा टेंडर, 700 करोड़ का है प्रोजेक्ट
दिल्ली से वाया डीएनडी एनएच-9 जाना अब होगा आसान। एमपी-1 रोड पर प्रस्तावित एलिवेटेड की आईआईटी रूढ़की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) प्राधिकरण को सौंप दी है। आगामी एक सप्ताह में टेंडर जारी किया जाएगा। करीब दो साल में एलिवेटेड रोड का निर्माण पूरा होगा। इस रोड की लंबाई करीब डेढ़ किमी बढ़ा दी गई है। एलिवेटेड रोड सेक्टर-3 से सेक्टर-60 तक जाएगी। वहां एमपी-2 रोड को जोड़ेगी। विस्तार से देखे तो एमपी-1 रोड पर एलिवेटेड सेक्टर-3,10, 12,22 टी प्वाइंट, सेक्टर-57 और आगे सेक्टर-60 तक जाएगी। यहां टेक्निकल पाइंट सेक्टर-12-22 का टी प्वाइंट है। इसे सुलझाने के लिए आईआईटी स्लाइड कर्व दिया है। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। 700 करोड़ होंगा खर्च, 6 लेन की होगी
इस एलिवेटेड को करीब 700 करोड़ में बनाया जाएगा। फाइनल बजट डीपीआर के बाद ही तय होगा। इसके बनने से नोएडा के सेक्टर-62 तक जाना आसान होगा। यानी महज 10 मिनट में डीएनडी से सेक्टर-62 तक जाया जा सकेगा। ये एलिवेटेड करीब 5.43 किलोमीटर और छह लेन की होगी। पीक आवर में रहता है जाम
सुबह और शाम व्यस्त समय में रजनीगंधा से सेक्टर-12-22-56 तिराहे तक वाहनों का दबाव रहता है। शाम के वक्त तो वाहन रेंगते नजर आते हैं। आने वाले समय में वाहनों का यहा दबाव और भी बढ़ेगा। इस सड़क से शहर के औद्योगिक सेक्टरों के साथ कई आवासीय सेक्टरों को लोग जाते हैं। वहीं गाजियाबाद खासकर खोड़ा और इंदिरापुरम, दिल्ली जाने वाला ट्रैफिक भी होता है। इस लिहाज से आवागमन के लिए यह सड़क अहम है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)