नोएडा में प्रदूषण से राहत नहीं:शहर में स्मॉग की चादर, तीन दिनों तक रहेगा कोहरा, कई स्थानों पर एक्यूआई 200 के पार
नोएडा में प्रदूषण का स्तर अब भी खतरनाक स्तर पर है। नोएडा के सेक्टर-62 में एक्यूआई का स्तर 300 के पार है। हालांकि बाकी स्थानों पर प्रदूषण में थोड़ी राहत लोगों को मिली है। बावजूद इसके सुबह से ही स्मॉग की चादर शहर में छाई है। मौसम विभाग की माने तो हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इससे प्रदूषण के स्तर में सुधार आएगा। इसके बाद लगातार तीन से चार दिनों तक हल्का कोहरा छाएगा। नोएडा में ग्रेप-3 लागू होने के बाद भी प्रदूषण के स्तर में कमी नहीं आ रही। इसका सबसे ज्यादा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। शहर में सर्वाधिक प्रदूषित एरिया सेक्टर-62 है। यहां एक्यूआई 300 के पार है। सुबह छह बजे की बात करे तो सेक्टर-150, सेक्टर-110, सेक्टर-39 में 200 के आसपास एयर क्वालिटी इंडेक्स रिकार्ड किया गया। विभाग का मानना है आगामी एक सप्ताह में इस और ज्यादा सुधार आएगा।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शहर में शाम के मुकाबले सुबह प्रदूषण अधिक रहा। हालांकि दिन बढ़ने के साथ एक्यूआई के स्तर में कमी आ सकती है। ये रात में दोबारा से बढ़ने लगता है। बता दे प्राधिकरण और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड प्रदूषण की रोकथाम के लिए सड़कों की सफाई से लेकर पानी के छिड़काव तक के दावे कर रहे हैं, लेकिन दीवाली के बाद से जिले में हवा लगातार खराब होती दिख रही है। प्रदूषण से आंखों में एलर्जी इससे आम लोगों का खुली हवा में सांस लेने तक मुश्किल हो गया है। वहीं, आंखों में एलर्जी समेत सूखेपन की समस्याएं भी बढ़ गई हैं। हवा की गति पांच किलोमीटर या इससे अधिक कम होने के चलते वातारण में प्रदूषित तत्व पीएम-2.5 व पीएम-10 का स्तर 300 के पास है। वहीं, औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले कार्बन उत्सर्जन व वातावरण में मौजूद जहरीली गैसों ने सांसों पर संकट खड़ा कर दिया है। तापमान में आएगी कमी
आईएमडी के मुताबिक नोएडा में आगामी तीन से चार दिनों तक कोहरा छाएगा। इसके अलावा अधिकतम तापमान में कमी आएगी। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक रहेगा। वहीं 21 और 22 नवंबर को इसमें दो डिग्री तक की गिरावट आएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)