बरेली पुलिस ने 5099 गुम मोबाइल फोन बरामद किए:77.54 अंक के साथ यूपी में पहला स्थान; 7508 शिकायतों पर कार्रवाई, प्रेमनगर थाना जिले में सबसे आगे
चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने में बरेली पुलिस प्रदेश में पहले स्थान पर रही। पुलिस तकनीकी सेवाएं मुख्यालय, उत्तर प्रदेश की रैंकिंग में बरेली को 77.54 अंक मिले। पुलिस ने सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) और संचार साथी पोर्टल पर मिली 7,508 ट्रेसिबिलिटी रिक्वेस्ट पर कार्रवाई की। इस दौरान 5,099 मोबाइल फोन बरामद किए गए। कुल अनुरोधों में से करीब 68 प्रतिशत मोबाइल फोन मिले। 31 मार्च 2026 तक के आंकड़ों के आधार पर रैंकिंग तैयार की गई। बुधवार को लखनऊ में हुए समारोह में बरेली पुलिस को सम्मानित किया गया। मोबाइल फोन बरामदगी में प्रेमनगर थाना जिले में पहले स्थान पर रहा। इज्जतनगर दूसरे, सुभाषनगर तीसरे, भमोरा चौथे और कोतवाली पांचवें स्थान पर रहे। दूरसंचार विभाग ने बुधवार, 28 अक्टूबर को लखनऊ के हजरतगंज स्थित सीटीओ कंपाउंड के कॉन्फ्रेंस हॉल में ‘LEA Conference on CEIR Sanchar Saathi’ आयोजित की। इसमें बरेली के नामित CEIR नोडल अधिकारी मनीष चन्द्र सोनकर को प्रशस्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम में मोबाइल फोन खोजने के लिए तकनीकी संसाधनों के इस्तेमाल और पुलिस के काम की सराहना की गई। प्रदेश में पहला स्थान मिलने पर एसएसपी ने साइबर सेल के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने आम लोगों की मदद के लिए तत्परता और ईमानदारी से काम करने के निर्देश दिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)