बागपत के बड़ौत में सीओ कार्यालय में लगी आग:एसी की लाइन में शॉर्ट सर्किट के बाद कमरे में उठा धुआं, दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू

Oct 28, 2026 - 21:34
0
बागपत के बड़ौत में सीओ कार्यालय में लगी आग:एसी की लाइन में शॉर्ट सर्किट के बाद कमरे में उठा धुआं, दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू
बागपत के बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित सीओ कार्यालय में बुधवार शाम को एसी की लाइन में शॉर्ट सर्किट के बाद आग लग गई। कार्यालय में धुआं उठने पर पुलिसकर्मियों ने बाहर निकलकर अग्निशमन विभाग को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। घटना में कार्यालय में रखे कुछ दस्तावेज जल गए। फिलहाल जले हुए दस्तावेजों की पहचान की जा रही है, जिसके बाद नुकसान की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। कार्यालय में फैल गया था धुआं जानकारी के अनुसार, एसी की लाइन से धुआं निकलने लगा था। पुलिसकर्मी सचिन और आदित्य सीओ के कमरे में पहुंचे तो वहां आग लगी हुई थी और धुआं भरा था। इसके बाद कर्मचारियों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। आग कार्यालय में रखे दस्तावेजों तक पहुंच गई थी। दस्तावेजों की पहचान की जा रही घटना में विवेचनाओं से जुड़ी फाइलें, जनशिकायतों के आवेदन, जांच रिपोर्ट, पुलिस कार्रवाई की पत्रावलियां और विभागीय पत्राचार से संबंधित दस्तावेज प्रभावित हुए हैं। कौन-कौन सी फाइलें जली हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों ने दी जानकारी सीओ बड़ौत अंशु जैन ने बताया कि एसी की लाइन में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। कुछ जरूरी दस्तावेज भी जले हैं। उनकी जानकारी जुटाई जा रही है। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें - वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस में नोकझोंक, गोरखपुर में कड़ी टक्कर यूपी में विधान परिषद (MLC) चुनाव की मतगणना के दूसरे दिन मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। गोरखपुर में भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती में निर्दलीय राजीव यादव से महज 880 वोटों से आगे चल रहे। अब तक 8 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इनमें भाजपा ने 5 और सपा ने 3 सीटें जीती हैं। पढ़िए पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User