नवाबगंज में स्टेशनरी सामग्री वितरण:बाल दिवस पर भाजपा नेता आशुतोष व मीनाक्षी गंगवार ने बांटी सामग्री
बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में बाल दिवस पर चार प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को कॉपी, पेंसिल और स्टेशनरी बॉक्स वितरित किए गए। यह सामग्री भाजपा नेता डॉ. आशुतोष गंगवार और डॉ. मीनाक्षी गंगवार की ओर से दी गई। प्राथमिक विद्यालय आनंदापुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक विमलेश गंगवार, सहायक अध्यापक रीना देवी, अनुराधा सक्सेना और धर्मेंद्र सिंह सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। प्राथमिक विद्यालय बुखारपुर में प्रधानाध्यापक मीतू सिंह, प्रभा शाक्य और नवल किशोर सहित शिक्षक उपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय सतुईया कला में फरहाना बानो और संदीप कौर सहित स्टाफ मौजूद रहा। वहीं, प्राथमिक विद्यालय बथुआ नवादा में प्रधानाध्यापक तरुण कुमार, सरिता कनौजिया और पुष्पा देवी सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। इस अवसर पर डॉ. आशुतोष गंगवार ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्हें अच्छी शिक्षा और संस्कार देना सभी की जिम्मेदारी है। डॉ. मीनाक्षी गंगवार ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)