UPSIFS निदेशक डॉ. जीके गोस्वामी का कार्यकाल बढ़ा:शासन ने एक साल के लिए फिर दी नियुक्ति, राज्यपाल ने दी सहमति

Nov 13, 2026 - 22:00
0
UPSIFS निदेशक डॉ. जीके गोस्वामी का कार्यकाल बढ़ा:शासन ने एक साल के लिए फिर दी नियुक्ति, राज्यपाल ने दी सहमति
लखनऊ में उत्तर प्रदेश शासन ने उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज (UPSIFS) के निदेशक डॉ. जीके गोस्वामी का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है। शासन ने शुक्रवार, 13 नवंबर को कार्यालय ज्ञापन जारी कर उनकी दोबारा नियुक्ति को मंजूरी दी। राज्यपाल ने भी इस पर सहमति दे दी है। पहले भी एक साल के लिए मिली थी नियुक्ति गृह (पुलिस सेवाएं) अनुभाग-2 के शासनादेश के मुताबिक, आईपीएस आरआर-1997 बैच के सेवानिवृत्त अधिकारी डॉ. गोस्वामी को 13 नवंबर 2025 के कार्यालय ज्ञापन से निदेशक पद पर नियुक्त किया गया था। यह नियुक्ति अधिकतम एक साल या शासन के अगले आदेश तक के लिए थी। इसके बाद 23 मई 2026 को उनकी नियुक्ति की सेवा शर्तों से जुड़ा आदेश जारी किया गया था। राज्यपाल की सहमति के बाद जारी हुआ आदेश अब शासन ने डॉ. गोस्वामी को फिर एक साल या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, निदेशक पद पर नियुक्त करने की मंजूरी दी है। अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद ने राज्यपाल की आज्ञा से शासनादेश जारी किया है। डॉ. गोस्वामी की पहले से तय सेवा शर्तें पहले जैसी ही रहेंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User