पॉक्सो एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया नोटिस:30 दिन में पेश होने का आदेश, कहा- नहीं होने पर कुर्क हो सकती है संपत्ति
बुलंदशहर में पॉक्सो एक्ट के मामले में लंबे समय से अदालत में पेश नहीं हो रहे कार्रवाई तेज कर दी है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस टीम बुलंदशहर पहुंची और शेख सराय मोहल्ले स्थित आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा किया। नोटिस के जरिए आरोपी को 30 दिन के भीतर अदालत में पेश होने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित समय में पेश नहीं होने पर उसकी चल-अचल संपत्ति कुर्क की जा सकती है। जानकारी के अनुसार, आरोपी मनीष अग्रवाल के खिलाफ पिलखुवा कोतवाली में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। आरोपी मूल रूप से बुलंदशहर का निवासी है और वर्तमान में ग्रेटर नोएडा के जलपुरा में रह रहा है। मामले में गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद वह अदालत में पेश नहीं हुआ। लगातार अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट, हापुड़ ने 27 अक्टूबर 2026 को उद्घोषणा की कार्रवाई के आदेश दिए थे। न्यायालय के आदेश पर मामले की जांच कर रहीं उपनिरीक्षक रेखा भदौरिया पुलिस टीम के साथ बुलंदशहर पहुंचीं। पुलिस ने शेख सराय मोहल्ले में आरोपी के घर पर उद्घोषणा का नोटिस चस्पा किया। नोटिस में प्रकाशन की तिथि से 30 दिन के भीतर अदालत में स्वयं उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। पुलिस ने बताया कि न्यायालय के आदेश का पालन कराते हुए आरोपी के घर नोटिस चस्पा कराया गया है। उसे अदालत में पेश होने का अवसर दिया गया है। निर्धारित अवधि में पेश नहीं होने पर न्यायालय के निर्देशानुसार उसकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)