ओवैसी-चंद्रशेखर का गठबंधन राजनीतिक दुकानदारी:बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री बोले- जिनके पिता ने कारसेवकों पर गोली चलवाई, वे राम मंदिर जाकर क्या संदेश देंगे
महोबा में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी जगदीश भाई पटेल ने रविवार को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने महोबा और हमीरपुर के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और पार्टी की विभिन्न इकाइयों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके बाद दोपहर करीब ढाई बजे पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने और असदुद्दीन ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद के संभावित गठबंधन पर बयान दिया। अखिलेश पर मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के सवाल पर जगदीश पटेल ने कहा, “जिसके बाप ने कारसेवकों पर गोली चलवाई, वो राम मंदिर जाकर क्या संदेश देंगे?” उन्होंने अखिलेश यादव पर मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा कि सॉफ्ट हिंदू की बात करने से कोई संदेश नहीं दिया जा सकता। संभावित गठबंधन को बताया राजनीतिक दुकानदारी असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के संभावित गठबंधन पर पटेल ने कहा कि भाजपा इसे चुनाव में चुनौती नहीं मानती। उन्होंने गठबंधन की राजनीति को राजनीतिक दुकानदारी बताया। 2027 में ज्यादा सीटें जीतने का दावा पटेल ने कहा कि भाजपा का संगठन मजबूत है और कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा पहले से ज्यादा सीटें जीतेगी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में फिर सरकार बनाएगी। विधायक और एमएलसी रहे मौजूद बैठक में महोबा के विधायक बृजभूषण राजपूत और राकेश गोस्वामी, एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर और राठ की विधायक मनीषा अनुरागी मौजूद रहीं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगदीश भाई पटेल का स्वागत किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)