कुड़नी धाम में पूजा-अर्चना:श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा का पाठ कर बजरंगबली को अर्पित किया भोग
कुड़नी धाम स्थित श्री हनुमान दरबार में मंगलवार को श्रद्धालुओं ने बजरंगबली के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। भक्तों ने हनुमान जी को भोग अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और संकटों से मुक्ति की कामना की। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। मंगलवार को हनुमान जी की पूजा के विशेष महत्व के चलते मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और जय श्रीराम व जय बजरंगबली के जयकारे लगाए। दूर-दराज के क्षेत्रों से भी भक्त दर्शन के लिए पहुंचे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)