पांच सूत्रीय मांगों को लेकर रोजगार सेवकों ने सौंपा ज्ञापन:महोबा में CM के नाम भेजा ज्ञापन, 17 नवंबर से लखनऊ में धरना

Nov 16, 2026 - 16:06
0
पांच सूत्रीय मांगों को लेकर रोजगार सेवकों ने सौंपा ज्ञापन:महोबा में CM के नाम भेजा ज्ञापन, 17 नवंबर से लखनऊ में धरना
महोबा में सोमवार दोपहर करीब दो बजे उत्तर प्रदेश संविदा ग्राम रोजगार सेवक संघ ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। संघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सक्सेना और जिला महामंत्री देवीप्रसाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने DM के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। रोजगार सेवकों ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द सकारात्मक फैसला नहीं हुआ तो 17 नवंबर से लखनऊ के ईको गार्डन में अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। 20 साल से काम के बाद भी नियमित नहीं हुए जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सक्सेना ने बताया कि ग्राम रोजगार सेवक पिछले 20 साल से पूरी निष्ठा के साथ काम कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें नियमित नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि रोजगार सेवक कम मानदेय और असुरक्षित सेवा शर्तों के बीच काम करने को मजबूर हैं। संघ की मांग है कि ओडिशा और राजस्थान की तर्ज पर उन्हें विभागीय कर्मचारी का दर्जा देकर नियमित किया जाए। साथ ही ग्राम विकास अधिकारी (VDO) की भर्ती में 50 प्रतिशत पद रोजगार सेवकों के लिए आरक्षित किए जाएं। मानदेय बढ़ाने और बकाया भुगतान की मांग संघ ने नियमितीकरण होने तक सम्मानजनक जीवनयापन के लिए मानदेय बढ़ाने और लंबे समय से बकाया मानदेय का जल्द भुगतान करने की मांग की है। इसके अलावा ग्राम रोजगार सेवक का पदनाम बदलकर ग्राम विकास सहायक करने, राज्य स्तर पर मानदेय का साझा पूल बनाने और मृतक रोजगार सेवकों के आश्रितों को प्राथमिकता के आधार पर अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग भी ज्ञापन में शामिल है। 17 नवंबर से लखनऊ में आंदोलन की चेतावनी जिला महामंत्री देवीप्रसाद और अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया तो 17 नवंबर से लखनऊ के ईको गार्डन में प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User