गोरखपुर में एसएसबी को मिलीं जीवनरक्षक दवाइयां:मानव सेवा संस्थान ने की पहल, सीमावर्ती स्वास्थ्य शिविरों में होगा उपचार
गोरखपुर में मानव सेवा संस्थान 'सेवा' की ओर से जरूरतमंदों के उपचार के लिए जीवनरक्षक दवाइयां सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को उपलब्ध कराई गईं। ये दवाइयां एसएसबी के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी चंदन तालुकदार को सौंपी गईं। इनका उपयोग एसएसबी की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में जरूरतमंद लोगों के उपचार के लिए किया जाएगा। संस्थान के कार्यकारी निदेशक पुरु मायंक त्रिपाठी ने बताया कि भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में एसएसबी समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करती है। इन शिविरों के माध्यम से सीमावर्ती और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचना आवश्यक है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)