पद्मश्री कृष्ण कन्हाई सीएम से मिले:अपने हाथों की बनाई योगी की फोटो भेंट की, वृंदावन आने का आमंत्रण दिया

Oct 23, 2026 - 21:03
0
पद्मश्री कृष्ण कन्हाई सीएम से मिले:अपने हाथों की बनाई योगी की फोटो भेंट की, वृंदावन आने का आमंत्रण दिया
पद्मश्री से सम्मानित चित्रकार कृष्ण कन्हाई ने गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने सीएम को अपने हाथों से बनाई उनकी फोटो दी। ये फोटो पेंटिंग 6 फीट ऊंची और 4 फीट चौड़ी है। उन्होंने लगभग 250 पृष्ठों की अपनी कॉफी टेबल बुक भी भेंट की। कृष्ण कन्हाई द्वारा तैयार किए गए इस विशाल पोर्ट्रेट में सीएम योगी के व्यक्तित्व, ओजस्वी चेहरे और सूक्ष्म भावों को जिस बारीकी और जीवंतता के साथ उकेरा गया है, उसने देखने वालों का मन मोह लिया है। जैसे ही सीएम ने इस पेंटिंग को देखा, उनके चेहरे पर जो प्रसन्नता और संतोष के भाव आए, वह उनकी आत्मीयता को साफ दिखा रहे थे। इस दौरान कृष्ण कन्हाई ने सीएम योगी को मथुरा-वृंदावन की अपनी आगामी यात्रा के दौरान नंदनवन स्थित 'कृष्ण कन्हाई आर्ट गैलरी' पधारने का आग्रह किया। उन्होंने सीएम को गैलरी में प्रदर्शित भारतीय संस्कृति, श्रीराधा-कृष्ण की दिव्य लीलाओं के दर्शन कराने और देश की प्राचीन पारंपरिक स्वर्ण चित्रकला (गोल्ड पेंटिंग) की समृद्ध विरासत से रूबरू होने का आमंत्रण दिया। ब्रज की संस्कृति को मिला नया प्रोत्साहन सीएम योगी ने चित्रकार के इस आमंत्रण को स्वीकार किया। इस मुलाकात को उत्तर प्रदेश में ब्रज की पावन कला, संस्कृति, और आध्यात्मिक विरासत को वैश्विक पहचान और प्रोत्साहन देने की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस अवसर पर पद्मश्री कृष्ण कन्हाई के साथ उनके बेटे युवा चित्रकार अर्जुन कन्हाई भी रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User