श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सव:पंडित दत्त राम शिवालय मंदिर में आरती के साथ शुरू हुई निशान यात्रा

Oct 23, 2026 - 21:03
0
श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सव:पंडित दत्त राम शिवालय मंदिर में आरती के साथ शुरू हुई निशान यात्रा
रामपुर में श्री श्याम मंदिर, ज्वालानगर के वार्षिक उत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार को श्री श्याम निशान यात्रा सेवा समिति की ओर से नौवीं भव्य निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ पंडित दत्त राम शिवालय मंदिर में पूजा-अर्चना और आरती के बाद हुआ। हाथों में निशान लेकर श्रद्धालु भजन गाते हुए और जय श्री श्याम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। यात्रा मिस्टन गंज, राजद्वारा रोड, गांधी समाधि, स्टार चौराहा, एलआईसी रोड, परशुराम चौक और राम चौक से होते हुए श्री श्याम मंदिर, ज्वालानगर पहुंची। मार्ग में विभिन्न समितियों और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा एवं स्वागत कर यात्रा में शामिल भक्तों का उत्साह बढ़ाया। मंदिर परिसर में यात्रा के समापन के बाद भजन संध्या आयोजित हुई। इसमें श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए। इसके बाद भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में सुनील राजपूत, अभय रस्तोगी, सत्यम विकास पांडेय और मुदित अग्रवाल सहित अनेक श्रद्धालु शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User