फर्रुखाबाद के बाजारों में कोलकाता की गणेश-लक्ष्मी मूर्तियों की मांग:200 से 14 हजार रुपए तक कीमत, 50 से 700 रुपए में मिल रहीं इलेक्ट्रॉनिक झालरें

Nov 08, 2026 - 11:11
0
फर्रुखाबाद के बाजारों में कोलकाता की गणेश-लक्ष्मी मूर्तियों की मांग:200 से 14 हजार रुपए तक कीमत, 50 से 700 रुपए में मिल रहीं इलेक्ट्रॉनिक झालरें
दीपावली रविवार को मनाई जाएगी। शाम को घरों में भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा होगी। इसे लेकर फर्रुखाबाद शहर से लेकर कस्बों तक बाजारों में मूर्तियों और पूजा सामग्री की दुकानें सज गई हैं। शनिवार रात बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचे। बाजार में कोलकाता से आईं गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों की मांग अधिक है। इनकी कीमत 200 से लेकर 14 हजार रुपए तक है। पिछले दो दिनों से लोग मूर्तियों के साथ आर्टिफिशियल फूलों की मालाएं, रंगोली और सजावट का सामान खरीद रहे हैं। कोलकाता की मूर्तियों की मांग अधिक गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों की दुकान लगाने वाले रविंद्र कश्यप ने बताया कि वह कोलकाता और लखनऊ से मूर्तियां लेकर आए हैं। कोलकाता की मूर्तियों की मांग ज्यादा है। उनके पास 200 से लेकर 14 हजार रुपए तक की मूर्तियां उपलब्ध हैं। दुकानदार अर्पित ने बताया कि शनिवार शाम को मूर्तियों की बिक्री उम्मीद के मुताबिक कम हुई। रविवार को दीपावली के दिन अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। 20 से 300 रुपए तक की मालाएं, झालरों की भी मांग बाजार में भगवान गणेश और लक्ष्मी की मालाएं 20 से 300 रुपए तक में मिल रही हैं। माला विक्रेता संदीप ने बताया कि दीपावली पर दुकानदारी ठीक हो रही है, लेकिन उम्मीद के मुताबिक बिक्री नहीं है। बाजार में 50 से 700 रुपए तक की इलेक्ट्रॉनिक झालरें उपलब्ध हैं। इनमें चाइनीज झालरों की मांग अधिक है। कैंडल की तरह दिखने वाला इलेक्ट्रॉनिक दीपक 10 रुपए में बिक रहा है। खील, खिलौने और मिट्टी के दीयों की खरीदारी दीपावली पर पूजा के साथ खील का भी महत्व है। बाजार में खील 100 रुपए किलो और खिलौने 200 रुपए किलो बिक रहे हैं। मिट्टी के 25 दीये 20 रुपए में उपलब्ध हैं। इसके अलावा लोग पूजा और घरों की सजावट के लिए रंगोली, आर्टिफिशियल फूलों की मालाएं और अन्य सामान खरीद रहे हैं। सांसद और भाजपा जिलाध्यक्ष ने खरीदे मिट्टी के दीये दीपावली के अवसर पर भाजपा सांसद मुकेश राजपूत और जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने फतेहगढ़ में मिट्टी के दीये खरीदे। इस दौरान उन्होंने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User