मान्या हत्याकांड में भ्रामक वीडियो फैलाने पर केस दर्ज:पुलिस ने इंस्टाग्राम अकाउंट की जांच शुरू की, अकाउंट होल्डर की तलाश

Nov 25, 2026 - 15:59
0
मान्या हत्याकांड में भ्रामक वीडियो फैलाने पर केस दर्ज:पुलिस ने इंस्टाग्राम अकाउंट की जांच शुरू की, अकाउंट होल्डर की तलाश
बुलंदशहर के नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अवंती नगर भूड़ में तीन साल की मासूम मान्या की हत्या के मामले में अब सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं फैलाने का मामला सामने आया है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने एक अज्ञात इंस्टाग्राम अकाउंट धारक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 21 नवंबर को हुई थी मासूम की हत्या 21 नवंबर को अवंती नगर भूड़ निवासी सचिन कुमार की तीन साल की बेटी मान्या की सोनम नाम की महिला ने तंत्र-मंत्र के चक्कर में हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी महिला सोनम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। परिवार अभी इस सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि सोशल मीडिया पर मृतका से जुड़े कथित गलत तथ्य प्रसारित किए जाने लगे। इंस्टाग्राम अकाउंट से भ्रामक पोस्ट करने का आरोप पीड़ित पिता सचिन कुमार पुत्र धर्मवीर सिंह ने नगर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी की हत्या के मामले में पुलिस आरोपी महिला के खिलाफ पहले ही कार्रवाई कर चुकी है। इसके बावजूद कोई अज्ञात व्यक्ति इंस्टाग्राम पर 'aryan_official.3067' नाम की आईडी से उनकी बेटी के बारे में गलत तथ्य प्रकाशित कर रहा है। साथ ही भ्रामक वीडियो और सूचनाएं फैलाई जा रही हैं। पिता का कहना है कि इस तरह की झूठी और भ्रामक पोस्ट से वह और उनका पूरा परिवार मानसिक रूप से आहत है। उन्होंने पुलिस से अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साइबर टीम कर रही इंस्टाग्राम अकाउंट की जांच मामले में एसपी सिटी अभिषेक प्रताप ने बताया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो प्रसारित कर माहौल बिगाड़ने और पीड़ित परिवार को आहत करने के मामले में पिता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस की साइबर टीम संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट की जांच कर रही है। एसपी सिटी ने बताया कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User