फर्रुखाबाद में पटाखा बाजारों में उमड़ी भीड़:10 हजार की चटाई बनी ग्राहकों की पसंद, मोर पंख वाला अनार कर रहा आकर्षित
फर्रुखाबाद में दीपावली पर पटाखों की खरीदारी के लिए बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। इस बार 10 हजार रुपये की चटाई लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसके अलावा अनार, रॉकेट, फुलझड़ी और तेज आवाज वाले पटाखों की भी मांग है। कुछ ग्राहक ग्रीन पटाखे भी खरीद रहे हैं। शहर में क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, पॉलिटेक्निक और डीएन डिग्री कॉलेज के मैदान में पटाखा बाजार लगाए गए हैं। तीनों स्थानों पर कुल 122 दुकानें हैं। यहां ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार पटाखे खरीद रहे हैं।
गदा वाली फुलझड़ी और मोर पंख वाला अनार पसंद कर रहे लोग इस बार बाजार में गदा वाली फुलझड़ी और मोर पंख वाला अनार ग्राहकों को आकर्षित कर रहा है। इसके अलावा ईगल के तेज आवाज वाले पटाखे भी दुकानों पर उपलब्ध हैं। क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के मैदान में दोपहर करीब 2 बजे बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचे। ग्राहकों का कहना था कि इस बार पटाखों के दाम बढ़े हुए हैं। कुछ दुकानों पर ग्रीन पटाखे भी बिक रहे हैं, जिनकी मांग बनी हुई है। एक दुकानदार ने बताया कि उसके पास 10 हजार रुपये की चटाई है, जिसमें 20 हजार पटाखे हैं। दुकान पर ग्रीन पटाखों के साथ अनार और कम आवाज वाले पटाखे भी उपलब्ध हैं। बच्चों के लिए नया आया हेलीकॉप्टर एक अन्य दुकानदार ने बताया कि महंगाई के बावजूद दीपावली पर पटाखों की बिक्री अच्छी हो रही है। बड़ी संख्या में ग्राहक खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। पटाखा दुकान लगाने वाले अनिल ने बताया कि इस बार बच्चों के लिए हेलीकॉप्टर नया आया है। इसकी कीमत साढ़े 350 रुपए है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)