लखनऊ में 60 साल के बुजुर्ग ने फांसी लगाई:दूसरी मंजिल के कमरे में पंखे से लटका मिला शव, भतीजे के साथ रहते थे

Nov 08, 2026 - 15:15
0
लखनऊ में 60 साल के बुजुर्ग ने फांसी लगाई:दूसरी मंजिल के कमरे में पंखे से लटका मिला शव, भतीजे के साथ रहते थे
लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में रविवार को 60 वर्षीय अर्जुन पाल ने फांसी लगाकर जान दे दी। उनका शव दूसरी मंजिल के कमरे में पंखे से गमछे के सहारे लटका मिला। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, हरदोई जिले के संडीला क्षेत्र के मुरादनगर निवासी गोविंद पाल पारा के बुद्धेश्वर स्थित मां लक्ष्मी पैलेस के पास लिंक रोड, भपटामऊ में रहते हैं। उनके करीब 60 वर्षीय चाचा अर्जुन पाल भी उनके साथ रहते थे। रविवार को अर्जुन पाल ने मकान की दूसरी मंजिल के कमरे में पंखे से गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई, तब परिजनों को घटना का पता चला। इसके बाद गोविंद पाल ने पारा थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User