पीलीभीत में प्रवासी पक्षियों का शिकार:रेलवे पटरी के पास बत्तख प्रजाति को निशाना बनाने का आरोप
पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में प्रवासी पक्षियों के शिकार का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जांच और शिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे सिरसा सरदाह गौटिया के पास रेलवे पटरी के नजदीक पक्षियों का शिकार किए जाने की जानकारी मिली। ग्रामीणों के मुताबिक, शिकार किए गए पक्षी बत्तख प्रजाति के हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में शिकारी सक्रिय हैं और प्रवासी पक्षियों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने वन एवं वन्यजीव प्रभाग के अधिकारियों से शिकायत कर निगरानी बढ़ाने और रेलवे पटरी व आसपास के खेतों में गश्त करने की मांग की है। सर्दियों में नेपाल समेत कई देशों से प्रवासी पक्षी भारत आते हैं। ग्रामीणों ने आरोपित शिकारियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। डीएफओ भरत कुमार से जानकारी सामाजिक वानिकी के डीएफओ भरत कुमार से जानकारी लेने के लिए फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इस कारण वन विभाग का पक्ष नहीं मिल पाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)