फतेहपुर में यातायात जागरूकता कार्यक्रम:सड़क सुरक्षा की शपथ लेकर विद्यार्थियों ने यातायात नियमों के पालन का संकल्प लिया

Nov 25, 2026 - 16:32
0
फतेहपुर में यातायात जागरूकता कार्यक्रम:सड़क सुरक्षा की शपथ लेकर विद्यार्थियों ने यातायात नियमों के पालन का संकल्प लिया
फतेहपुर जिले को सड़क दुर्घटनामुक्त बनाने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। संभागीय परिवहन विभाग और त्रिवेणी संगम हाईवेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई और सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स, एसपी अभिमन्यु मांगलिक, एनएचएआई परियोजना निदेशक पंकज यादव, एआरटीओ संतोष कुमार सिंह एवं प्रदीप मिश्र के निर्देश पर हुआ। विद्यार्थियों को हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल न करने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। फिरोज खान ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। जीरो फेटेलिटीज डिस्ट्रिक्ट अभियान के तहत स्कूलों, टोल प्लाजा, सार्वजनिक स्थलों और हाईवे किनारे लगातार जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। प्रधानाचार्य जीपी मिश्रा ने बताया कि विद्यार्थी भी अब आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User