बैंकाक से सोना तस्करी करने वाले 2 तस्कर गिरफ्तार:1.30 करोड़ का गोल्ड बरामद, पुलिस को लूट की झूठी सूचना देकर फंस गए
गोरखपुर कैंट पुलिस ने बैंकाक से सोने की तस्करी करने वाले गिरोह के 2 तस्करों को बुधवार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 960 ग्राम सोना बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ 30 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा दो लाख रुपये नकद भी बरामद हुए हैं। आरोपियों ने तस्करी के गहनों को हड़पने के लिए पुलिस को 22 नवंबर की लूट की झूठी सूचना दी थी। जिसकी जांच पड़ताल हुई तो पूरी घटना का पर्दाफाश हो गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोला थाना क्षेत्र के झरकटा के आशुतोष शुक्ला और गगहा हाटा बाजार के सुनील मिश्रा के रूप में हुई। आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ के बाद कैंट पुलिस ने 10 के खिलाफ गंभीर धाराओं में बुधवार को एफआईआर दर्ज की हे। पुलिस ने दोनों आरोपियों सुनिल मिश्रा, आशुतोश शुक्ला के साथ ही अजय यादव, दीपक तिवारी, कृष्णकांत, चंदन तिवारी, आयुष उर्फ निखिल, प्रियांशु त्रिपाठी समेत कई अन्य को शामिल किया है। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। एसपी सिटी ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया पर्दाफाश पुलिस लाइन के व्हाइट हाउस में दोपहर ढाई बजे एसपी सिटी निमिष पाटील ने प्रेस कांफ्रेंस कर गिरोह के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने सोमवार देर रात मोहद्दीपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो सोने की चेन, एक सोने का कड़ा और 2 लाख रुपए नकद बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को भटकाया था, ताकि सोने को ठिकाने लगाया जा सके। पूछताछ में खुला पूरा खेल पूछताछ में आशुतोष मिश्रा और सुनील मिश्रा ने बताया कि उनके जैसे कई लोग बांसगांव के मुखलिसपुर निवासी दीपक तिवारी के लिए काम करते हैं। दीपक तिवारी अपने भाई मुकेश तिवारी के साथ लखनऊ में रहते हैं। दीपक तिवारी के माध्यम से सोने के तस्करी का काम कराया जाता है। आशुतोष ने बताया कि 22 नवंबर 2026 को वह अपने सहयोगी अजय यादव के साथ दीपक तिवारी का सोना, दो चेन और एक कड़ा लेकर लखनऊ से कलकत्ता होते हुए गोरखपुर आया था। गोरखपुर छात्र संघ चौराहे होते हुए घंटाघर जाकर सोना बेचने की तैयारी थी, लेकिन चौराहे पर पुलिस की काफी भीड़ देखकर अपने साथ लूट की झूठी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस उनकी बातों में भरोसा कर जांच-पड़ताल करने लगी, तब तक पूरा सोना अजय यादव को देकर वह मौके से हट गया। दोनों आरोपियों ने बताया कि चेन और कड़े को लेकर 24 नवंबर को घंटाघर में बेचने के लिए गए थे। वहां जाने पर पता चला कि मंगलवार है और बाजार बंदी के कारण सोना बेच नहीं पाए। बरामद कुल 2 लाख रुपए के बारे में पूछने पर दोनों ने बताया कि वे सोना बेचने के लिए प्रयाग बुलियन ट्रेडर्स, घंटाघर गए थे, जिसके मालिक पहले से परिचित हैं। दुकान बंद थी, वे दुकान के बाहर ही मिल गए। सोना देखने के बाद उन्होंने ही 2 लाख रुपए दिए थे, जिसे दोनों ने एक-एक लाख रुपए आपस में बांट लिया था। उन्होंने बताया कि बाजार खुलने के बाद उनका पूरा पैसा दे दिया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)