पीलीभीत जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का औचक निरीक्षण किया:अव्यवस्थाएं देखकर भड़के, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी और बीडीओ से मांगा जवाब

Sep 25, 2026 - 17:13
0
पीलीभीत जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का औचक निरीक्षण किया:अव्यवस्थाएं देखकर भड़के, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी और बीडीओ से मांगा जवाब
पीलीभीत में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे जिलाधिकारी आलोक कुमार ने देवीपुरा गौशाला का औचक निरीक्षण किया। गौशाला में अव्यवस्थाएं मिलने पर डीएम नाराज हो गए। उन्होंने गौवंशों के रखरखाव और परिसर की खराब स्थिति को गंभीरता से लेते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (CVO) और संबंधित खंड विकास अधिकारी (BDO) से जवाब मांगा है। भूसा, पानी और हरे चारे की व्यवस्था देखी निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौशाला में बेसहारा गौवंशों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने भूसे की गुणवत्ता, पीने के पानी, हरे चारे और परिसर की साफ-सफाई की स्थिति देखी। इसके अलावा मृत गौवंशों के पंचनामा रजिस्टर समेत गौशाला से संबंधित अन्य जरूरी रिकॉर्ड भी जांचे। घायल और बीमार गौवंशों की हालत पर जताई चिंता निरीक्षण के दौरान डीएम ने घायल और बीमार गौवंशों की हालत देखी। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि चोटिल पशुओं की बेहतर देखभाल की जाए और उन्हें समय पर दवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने अधिकारियों से गौशाला में उपलब्ध भूसे की जानकारी ली। साथ ही सभी गौवंशों को पर्याप्त मात्रा में हरा चारा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। धूप-बारिश से बचाने के लिए टिनशेड बनाने के निर्देश जिलाधिकारी ने गौवंशों को धूप और बारिश से बचाने के लिए गौशाला में टिनशेड का निर्माण जल्द शुरू कराने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को साफ-सफाई और पशुओं की देखभाल पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट किया कि गौशाला की साफ-सफाई और गौवंशों की देखभाल में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, खंड विकास अधिकारी, पशु चिकित्सक और गौशाला के कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User