अमरोहा में पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला:सीने और हाथ पर किए वार, एक आरोपी पकड़ा गया
अमरोहा नगर कोतवाली इलाके में गंज के चौराहे पर एक युवक पर दबंग युवकों ने चाकुओं से हमला बोल दिया। युवक के हाथ और सीने पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। घटना के बाद घायल थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। उधर पुलिस ने घटना के बाद एक युवक को हिरासत में ले लिया है। साथ ही घायल का मेडिकल कराया है। दबंगों ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया आपको बता दे कि अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के बसावनगंज बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने युवक रिहान पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना बुधवार रात करीब नौ बजे की है। जहां शहर के बीच चौराहे पर दबंगों ने चाकुओं से सीने और हाथ पर कई वार किए, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी घटना से बाजार में अफरातफरी मच गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने एक आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है, जबकि बाकी आरोपी फरार हैं। उधर इस मामले में जानकारी देते हुए नगर कोतवाल चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में जांच पड़ताल कर कार्यवाही की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)