पंचायत सूची से मिलान कर तलाशे जा रहे छूटे मतदाता:बलरामपुर में फॉर्म-6 से होगा पंजीकरण, पात्र महिलाओं पर भी जोर
बलरामपुर-लोकतंत्र में हर पात्र नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिले में मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया को गति दी जा रही है। खासकर पहली बार मतदान का अधिकार पाने वाले युवाओं और अब तक मतदाता सूची में जगह नहीं बना सकीं पात्र महिलाओं को जोड़ने पर जोर है। विधानसभा मतदाता सूची को अधिक समावेशी बनाने के लिए नए मतदाताओं की पहचान से लेकर उनके पंजीकरण तक की प्रक्रिया पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिले में मतदाता सूची को दुरुस्त करने की कवायद के तहत पंचायत और विधानसभा निर्वाचन की मतदाता सूचियों के बीच अंतर को भी आधार बनाया जा रहा है। विधानसभा की मतदाता सूची में नाम पंचायत मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के बावजूद विधानसभा की मतदाता सूची में नाम नहीं रखने वाले लोगों की पात्रता का सत्यापन कर उन्हें चिह्नित किया जा रहा है। ऐसे पात्र नागरिकों को फॉर्म-06 के माध्यम से विधानसभा मतदाता सूची में शामिल कराने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी के नेतृत्व में चल रही इस प्रक्रिया में तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 396, 397 और 398 को भी शामिल करते हुए मतदाता पंजीकरण की स्थिति पर काम किया जा रहा है। प्राथमिक पाठशाला मुजेहनी,मजरा बालापुर के इन बूथों पर नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और छूटे हुए पात्र नागरिकों को सूची में शामिल कराने की प्रक्रिया की समीक्षा की जा रही है। वाओं,महिलाओं और उन सभी पात्र नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है,जिनका नाम अभी विधानसभा मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। इस अभियान में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है,ताकि पहली बार मतदाता बनने वाले नागरिक समय रहते अपना पंजीकरण करा सकें। फॉर्म-06 भरवाने की कार्रवाई की इसके साथ ही पात्र महिलाओं तक पहुंच बनाकर उन्हें भी मतदाता सूची से जोड़ने पर जोर है।बूथ लेवल अधिकारियों के माध्यम से ऐसे लोगों की पहचान और फॉर्म-06 भरवाने की कार्रवाई की जा रही है। मतदाता सूची में निर्वाचक-जनसंख्या अनुपात(ईपी रेशियो) में सुधार भी इस पूरी कवायद का अहम हिस्सा है। इसके लिए केवल नए नाम जोड़ना ही नहीं,बल्कि अलग-अलग निर्वाचन सूचियों का मिलान कर छूटे हुए पात्र मतदाताओं तक पहुंचना भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी पात्र नागरिक का नाम छूटना उसके मताधिकार से वंचित रहने की स्थिति पैदा कर सकता है। ऐसे में मतदाता पंजीकरण का यह अभियान युवाओं,महिलाओं और उन सभी पात्र नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है,जिनका नाम अभी विधानसभा मतदाता सूची में दर्ज नहीं है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)