शिक्षामित्रों को नहीं मिला अक्टूबर का मानदेय:बहराइच में बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन

Nov 06, 2026 - 15:10
0
शिक्षामित्रों को नहीं मिला अक्टूबर का मानदेय:बहराइच में बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन
बहराइच में अक्टूबर का मानदेय नहीं मिलने पर शिक्षामित्रों ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के बैनर तले उन्होंने लंबित भुगतान की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। शिक्षा मित्रो का कहना है कि वेतन न मिलने से उनकी दीपवाली फीकी हो रही है । संघ के ज्ञापन में कहा गया है कि शिक्षामित्रों को पहले से ही कम मानदेय मिलता है। दूसरे जिलों में तबादले की प्रक्रिया तय अक्टूबर का मानदेय अब तक उनके खातों में नहीं पहुंचा है। इससे उनके परिवारों को आर्थिक परेशानी हो रही है। ज्ञापन में शिक्षामित्रों की मूल विद्यालय वापसी और दूसरे जिलों में तबादले की प्रक्रिया तय समय पर पूरी नहीं होने की बात भी कही गई है। संघ के मुताबिक, इससे शिक्षामित्र असमंजस और परेशानी में हैं। संघ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से अक्टूबर का लंबित मानदेय जल्द जारी कराने और मूल विद्यालय वापसी की प्रक्रिया समन्वय के साथ पूरी कराने की मांग की। शिक्षामित्रों ने अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार को भी ज्ञापन सौंपकर समस्या का समाधान कराने की मांग की। इस दौरान संघ के प्रांतीय प्रतिनिधि शिव श्याम मिश्रा, जिला महामंत्री राहुल पाण्डेय, जिलाध्यक्ष प्रभारी रिजवान अली, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, राजेश सिंह और जिला महिला प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User