संभल की जामा मस्जिद में 800 लोगों ने नमाज पढ़ी:जुमे और धनतेरस को लेकर अलर्ट, तीन रास्तों पर बैरियर लगाए, PAC-RRF के 100 जवान तैनात

Nov 06, 2026 - 15:10
0
संभल की जामा मस्जिद में 800 लोगों ने नमाज पढ़ी:जुमे और धनतेरस को लेकर अलर्ट, तीन रास्तों पर बैरियर लगाए, PAC-RRF के 100 जवान तैनात
संभल के कोट पूर्वी मोहल्ले की शाही जामा मस्जिद में शुक्रवार को करीब 800 लोगों ने जुमे की नमाज पढ़ी। शहर इमाम मौलाना आफताब हुसैन वारसी ने नमाज कराई। सुरक्षा के लिए तीन रास्तों पर बैरियर लगाकर PAC-RRF के 100 जवान तैनात किए गए। दोपहर 1:40 बजे लोग मस्जिद पहुंचे और 2:30 बजे तक नमाज के बाद वहां से चले गए। सत्यव्रत पुलिस चौकी में बने CCTV कंट्रोल रूम से मस्जिद पर नजर रखी गई। एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने पुलिस बल के साथ धार्मिक स्थल के आसपास फ्लैग मार्च किया। एएसपी (दक्षिणी) सुमित रामटेके, संभल सीओ कुलदीप कुमार, असमोली सीओ अमन सिंह, इंस्पेक्टर संभल मोहित चौधरी, नखासा थाना प्रभारी संजय शर्मा, रायसत्ती थाना प्रभारी सौरभ त्यागी और PRO मोहित काजला भी मौजूद रहे। 24 नवंबर 2024 की हिंसा के बाद धार्मिक स्थल के चारों ओर सुरक्षा बढ़ाई गई है। नमाज पढ़ने वालों के अलावा किसी को वहां आने की अनुमति नहीं दी गई। एसपी और एएसपी ने तैनात पुलिसकर्मियों से सुरक्षा व्यवस्था पर बात की। नमाजी इरशाद हुसैन गाजी ने कहा कि अच्छे माहौल में नमाज पढ़ी गई। उन्होंने कहा कि संभल से देश-दुनिया में अमन-शांति की दुआ की गई और सभी त्योहार अच्छे माहौल में मनाए जा रहे हैं। मस्जिद में इसरार खां, फैसल, जियाउल हक, रेहान, अजीम, मौ. शाह हुसैन, मोहम्मद अकरम, कमर, कमाल, शमीम, नवाब साद आदिल, इसरार हुसैन, आदिल, शकील, अकील, नन्हे, गुलाम आजाद, तैयब हसन, मोहम्मद तालिब इब्राहिम, पप्पू और फिरोज समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User