देवरिया में घने कोहरे से सड़कों पर दृश्यता घटी:दो दिनों में तापमान 3 डिग्री गिरा; वाहन फॉग लाइट जलाकर चले
देवरिया में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। शुक्रवार सुबह शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक घना कोहरा छाया रहा। सुबह देर तक कोहरे का असर बने रहने से सड़कों पर दृश्यता कम हो गई। ऐसे में वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हुई। कई वाहन चालक फॉग लाइट जलाकर धीमी गति से चलते नजर आए। पिछले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आने से सुबह और शाम ठंड का असर बढ़ गया है। शुक्रवार सुबह मुख्य सड़कों के साथ संपर्क मार्गों पर भी कोहरे की सफेद चादर दिखाई दी। कम दृश्यता के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जरूरी काम से घरों से निकले लोग गर्म कपड़े पहनकर पहुंचे। सुबह ठंडी हवाओं के चलते ठंड का एहसास भी बढ़ गया। दो दिन में 3 डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान तापमान के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस था। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 18 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस तरह दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आने से सुबह और शाम ठंड बढ़ गई है। बच्चों और बुजुर्गों को हो रही परेशानी मौसम में बदलाव का असर आम जनजीवन पर भी दिखने लगा है। सुबह और शाम ठंड बढ़ने से बच्चों और बुजुर्गों को अधिक परेशानी हो रही है। बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम और अन्य मौसमी बीमारियों की आशंका भी बढ़ गई है। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे हैं। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बढ़ी मरीजों की भीड़ मौसम में बदलाव के साथ ही महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। इलाज के लिए सुबह से ही मरीजों की लाइन लग रही है। इनमें सर्दी, खांसी, बुखार और सांस संबंधी परेशानियों से पीड़ित मरीज भी पहुंच रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)