पंजाब- AAP की खुशहाल रैली में कॉफी मशीन फटी:एक की मौत; थोड़ी देर में मोगा पहुंचेंगे अरविंद केजरीवाल-CM मान
पंजाब के मोगा में आम आदमी पार्टी की रैली में कॉफी मशीन फट गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मशीन का एक टुकड़ा लेबर के सिर पर लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आम आदमी पार्टी की सरकार आज मोगा में स्मार्ट कार्ड बांटने के लिए मेगा शो करने जा रही है। आज पार्टी का स्थापना दिवस है, ऐसे में सरकार के इस मेगा शो से AAP विधानसभा चुनाव के लिए अपनी इलेक्शन कैंपेन का आगाज करने जा रही है। हालांकि सरकार का दावा है कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से पंजाब सरकार का है और इसमें लाभार्थियों को स्मार्ट कार्ड बांटने की प्रक्रिया का आगाज किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सीएम भगवंत मान व उनकी पूरी कैबिनेट, विधायक के अलावा आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया समेत पूरी लीडरशिप शामिल होगी। आप ने मोगा को इलेक्शन कैंपेन शुरू करने के लिए चुना है, क्योंकि मोगा में रैली करने वाले राजनीतिक दलों को पंजाब में सत्ता की कुर्सी मिलती रही है। मोगा में रैली को लेकर क्या-क्या तैयारियां हैं, जानिए... रैली के लिए मोगा को ही क्यों चुनते हैं राजनीतिक दल, जानिए… मोगा में कौन-कब कर चुका रैलियां, जानिए…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)