जयंतीपुर में भागवत कथा:बाल व्यास श्वेतिमा माधव प्रिया ने सुनाई कथा
गोरखपुर में कौड़ीराम क्षेत्र के जयंतीपुर (दिघवा) में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन अंतरराष्ट्रीय बाल व्यास पूज्या श्वेतिमा माधव प्रिया ने समुद्र मंथन, मां लक्ष्मी के प्राकट्य, भक्त प्रह्लाद चरित्र और भगवान श्रीराम एवं श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। समुद्र मंथन की कथा के माध्यम से उन्होंने देवासुर संघर्ष और भगवान की लीलाओं का प्रसंग सुनाया। भक्त प्रह्लाद की कथा बताते हुए कहा कि सच्ची भक्ति, अटूट विश्वास और ईश्वर के प्रति समर्पण के सामने बड़ी से बड़ी विपत्ति भी टिक नहीं सकती। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भगवान की मनोहारी झांकी सजाई गई। नृत्य, संगीत और भजनों के साथ भक्तिमय जयकारों से कथा पंडाल गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ जन्मोत्सव मनाया। मुख्य यजमान गौरी शंकर गुप्ता एवं कमलावती देवी तथा संयोजक संगम गुप्ता ने व्यासपीठ का पूजन किया। इस अवसर पर संत सौरभ, आचार्य गौरव पाण्डेय, सह आचार्य राघव पाण्डेय सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालु मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)