LPG सिलेंडर के दाम बढ़े या नहीं? जानें आज की ताजा रेट लिस्ट!

26 नवंबर 2026 को घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। जानिए दिल्ली, लखनऊ, पटना और मुंबई समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट।

Nov 26, 2026 - 12:18
Updated: 31 minutes ago
0
LPG सिलेंडर के दाम बढ़े या नहीं? जानें आज की ताजा रेट लिस्ट!

दि राइजिंग न्यूज़ | नई दिल्ली | 26 नवंबर 2026

नवंबर का महीना खत्म होने में अब केवल पांच दिन बाकी हैं। ऐसे में घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले लोगों के मन में सवाल है कि क्या दिसंबर से पहले ही रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है? शादी-ब्याह के सीजन में गैस सिलेंडर की मांग भी काफी बढ़ी हुई है। हालांकि, 26 नवंबर 2026 को घरेलू और व्यावसायिक दोनों तरह के गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश के प्रमुख शहरों में आज भी सिलेंडर पुराने दाम पर ही मिल रहे हैं।

घरेलू गैस सिलेंडर की ताजा कीमतें

14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली और नोएडा में इसकी कीमत 939.50 रुपये है, जबकि मुंबई में 941.50 रुपये में सिलेंडर मिल रहा है। लखनऊ में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 979.50 रुपये और पटना में 1,031.50 रुपये है। वहीं, शिमला में इसकी कीमत 985.50 रुपये दर्ज की गई है।

शहर

घरेलू सिलेंडर की कीमत

दिल्ली

₹939.50

नोएडा

₹939.50

मुंबई

₹941.50

शिमला

₹985.50

पटना

₹1,031.50

बेंगलुरु

₹944.50

भुवनेश्वर

₹968

रायपुर

₹1,013

लखनऊ

₹979.50

कीमतें 14 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर के लिए हैं।

व्यावसायिक गैस सिलेंडर के ताजा रेट

व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमतें घरेलू सिलेंडर के मुकाबले काफी अधिक हैं। 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 2,820 रुपये और मुंबई में 2,774.50 रुपये है। लखनऊ में व्यावसायिक सिलेंडर के लिए 2,932.50 रुपये चुकाने होंगे। वहीं, पटना में इसकी कीमत 3,110.50 रुपये है। होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल होने वाले इन सिलेंडरों के दाम में भी आज कोई बदलाव नहीं हुआ है।

शहर

व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत

दिल्ली

₹2,820

नोएडा

₹2,757.50

मुंबई

₹2,774.50

शिमला

₹2,938

पटना

₹3,110.50

बेंगलुरु

₹2,774

भुवनेश्वर

₹3,004

रायपुर

₹3,037.50

लखनऊ

₹2,932.50

कीमतें 19 किलोग्राम के व्यावसायिक सिलेंडर के लिए हैं।

घर बैठे कैसे बुक करें गैस सिलेंडर

अब उपभोक्ता घर बैठे फोन कॉल, व्हाट्सऐप, संदेश, मोबाइल ऐप और मिस्ड कॉल के जरिए गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। इंडेन गैस के उपभोक्ता व्हाट्सऐप पर 7588888824 नंबर के जरिए बुकिंग कर सकते हैं। फोन से बुकिंग के लिए 7718955555 और मिस्ड कॉल के लिए 8454955555 नंबर दिया गया है।वहीं, एचपी गैस के उपभोक्ता व्हाट्सऐप पर 9222201122 नंबर पर संदेश भेजकर सिलेंडर बुक कर सकते हैं। फोन से बुकिंग के लिए 8888823456 और मिस्ड कॉल के लिए 9493602222 नंबर का इस्तेमाल किया जा सकता है।फिलहाल 26 नवंबर को गैस सिलेंडर के दाम स्थिर हैं। ऐसे में दिसंबर की शुरुआत से पहले उपभोक्ताओं को कीमतों में किसी नई बढ़ोतरी का सामना नहीं करना पड़ा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User