व्हाट्सएप में मैसेज शेड्यूल फीचर एक्टिव:10 मिनट से 14 दिन बाद तक का समय चुन सकेंगे; फोन स्विच ऑफ हो तब भी डिलीवरी होगी

Nov 26, 2026 - 10:52
0
व्हाट्सएप में मैसेज शेड्यूल फीचर एक्टिव:10 मिनट से 14 दिन बाद तक का समय चुन सकेंगे; फोन स्विच ऑफ हो तब भी डिलीवरी होगी
व्हाट्सएप आखिरकार यूजर्स के लिए मैसेज शेड्यूल करने का फीचर लेकर आया है। लंबे समय से इस फीचर का इंतजार किया जा रहा था और अब इसके जरिए यूजर्स यह तय कर सकेंगे कि उनका मैसेज किस समय भेजा जाए। यह सुविधा प्राइवेट चैट और ग्रुप चैट दोनों में काम करेगी। इस फीचर की मदद से यूजर्स कोई भी मैसेज अभी लिखकर 10 मिनट से लेकर 14 दिन बाद तक के किसी भी समय के लिए शेड्यूल कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि मैसेज शेड्यूलिंग का यह फीचर आने वाले हफ्तों में दुनियाभर में रोलआउट किया जा रहा है। रोजमर्रा में कैसे काम आएगा यह फीचर? यह फीचर कई मौकों पर काफी काम आ सकता है। मान लीजिए आपको देर रात याद आता है कि अगली सुबह किसी को परीक्षा के लिए ऑल द बेस्ट कहना है, तो आप मैसेज अभी लिखकर सुबह के लिए सेट कर सकते हैं। इसी तरह, अगर आप चाहते हैं कि किसी दोस्त को उसके टाइम जोन के हिसाब से ठीक रात 12 बजे जन्मदिन की बधाई मिले या किसी ग्रुप को किसी कार्यक्रम से ठीक पहले रिमाइंडर भेजा जाए, तो यह काम आसानी से हो जाएगा। जैसे ही आपके दिमाग में कोई बात आए, मैसेज लिखें और भेजने का समय चुन लें। व्हाट्सएप पर मैसेज शेड्यूल करने का आसान तरीका व्हाट्सएप में मैसेज शेड्यूल करना काफी सीधा रखा गया है। इसके लिए सबसे पहले वह इंडिविजुअल या ग्रुप चैट खोलें, जहां आपको मैसेज भेजना है। इसके बाद अपना मैसेज टाइप करें और फिर सेंड बटन को दबाकर रखें यानी प्रेस एंड होल्ड करें। इतना करते ही तारीख और समय चुनने का विकल्प आएगा। आप जिस तारीख और वक्त पर मैसेज पहुंचाना चाहते हैं, उसे चुन लें और व्हाट्सएप तय समय पर मैसेज भेज देगा। टेक्स्ट के साथ फोटो और वीडियो भी होंगे शेड्यूल यह फीचर सिर्फ टेक्स्ट मैसेज तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें फोटो और वीडियो भी शेड्यूल किए जा सकेंगे। उदाहरण के तौर पर, आप किसी प्राइवेट चैट में फोटो के साथ बर्थडे विश शेड्यूल कर सकते हैं या ग्रुप चैट में किसी वीडियो को बाद में भेजने के लिए सेट कर सकते हैं। मैसेज डिलीवर होने के बाद सामने वाले व्यक्ति को यह बिल्कुल किसी आम व्हाट्सएप मैसेज जैसा ही दिखाई देगा। फोन बंद हो या बैटरी खत्म हो जाए तो क्या होगा? व्हाट्सएप के मुताबिक, अगर आपका फोन स्विच ऑफ है या उसकी बैटरी खत्म हो गई है, तब भी शेड्यूल किया गया मैसेज तय समय पर डिलीवर हो जाएगा। यानी अगर आपने अगली सुबह के लिए कोई मैसेज सेट किया है और रात में फोन की बैटरी खत्म हो जाती है, तब भी मैसेज जाने में दिक्कत नहीं आएगी। कंपनी ने यह भी साफ किया है कि शेड्यूल किए गए मैसेज भी व्हाट्सएप के बाकी पर्सनल मैसेज की तरह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेंगे। व्हाट्सएप का कहना है कि वह शेड्यूल मैसेज के कंटेंट को पढ़ नहीं सकता। क्या शेड्यूल मैसेज को कैंसिल या डिलीट कर सकते हैं? हां, यूजर्स के पास यह सुविधा भी रहेगी। व्हाट्सएप आपको उन मैसेज की लिस्ट देखने देता है, जिन्हें आपने शेड्यूल करके रखा है, और भेजने से पहले उन्हें डिलीट किया जा सकता है। अगर आपने किसी ग्रुप के लिए कोई रिमाइंडर शेड्यूल किया है और बाद में प्लान बदल जाता है, तो तय समय से पहले उस पेंडिंग मैसेज को हटाया जा सकता है। आगे क्या और कैसे बदलेगा इस्तेमाल का तरीका? आने वाले हफ्तों में ग्लोबल रोलआउट पूरा होने के साथ ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को यह सुविधा मिलने लगेगी। इससे खासकर अलग-अलग टाइम जोन में रहने वाले लोगों से संपर्क रखने, जरूरी रिमाइंडर भेजने और खास मौकों पर समय पर शुभकामनाएं देने की आदत और आसान हो सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User