अयोध्या में कीमत से अधिक रुपए लेने की जांच शुरू:किसान बोले-गेहूं के बीज की बोरी पर 102 रुपए ज्यादा लिए जा रहे, जांच कमेटी बनी

Nov 26, 2026 - 12:45
0
अयोध्या में कीमत से अधिक रुपए लेने की जांच शुरू:किसान बोले-गेहूं के बीज की बोरी पर 102 रुपए ज्यादा लिए जा रहे, जांच कमेटी बनी
अयोध्या के मिल्कीपुर किसान कल्याण केंद्र पर गेहूं के बीज की तय कीमत से ज्यादा वसूली की शिकायत पर कृषि विभाग ने जांच शुरू कर दी है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सौरभ वर्मा ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसानों और किसान नेताओं ने बीज की कीमत से ज्यादा वसूली की शिकायत की थी। इस संबंध में 20 नवंबर को दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित हुई थी। इसके बाद कृषि विभाग ने मामले का संज्ञान लिया। कमेटी में मिल्कीपुर के अलावा दूसरे ब्लॉक के कृषि विभाग के अधिकारी भी शामिल किए गए हैं। 40 किलो की बोरी पर 102.40 रुपए ज्यादा लेने का आरोप भारतीय किसान यूनियन के मिल्कीपुर तहसील अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने आरोप लगाया था कि किसान कल्याण केंद्र पर 40 किलो गेहूं के बीज की बोरी 1,050 रुपए में दी जा रही है। उनके मुताबिक, शासन ने बीज की कीमत 23.69 रुपए प्रति किलो तय की है। इस हिसाब से 40 किलो की बोरी की कीमत 947.60 रुपए होती है। आरोप है कि किसानों से हर बोरी पर 102.40 रुपए ज्यादा वसूले जा रहे हैं। कलर के साथ बीज की कीमत 1,000 रुपए बताई कृषि विभाग के मुताबिक, बीज के साथ कलर लेने पर कीमत 1,000 रुपए तय है। जो किसान कलर नहीं लेना चाहते, उन्हें बिना कलर का बीज करीब 950 रुपए में दिया जा सकता है। विभाग का कहना है कि किसानों को बीज की कीमत और कलर के विकल्प की जानकारी दी जा रही है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सौरभ वर्मा ने गुरुवार को बताया कि शिकायत और प्रकाशित खबर के आधार पर जांच कराई जा रही है। एडीओ एग्रीकल्चर के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। इसमें दूसरे ब्लॉक के अधिकारी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जांच में कर्मचारियों की अनियमितता सामने आने पर रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User