हाथरस में मौसम बदलते ही बीमार हुए बच्चे:15 दिन में तीन गुना बढ़े मरीज, रोजाना 60 से ज्यादा पहुंच रहे अस्पताल

Nov 26, 2026 - 12:45
0
हाथरस में मौसम बदलते ही बीमार हुए बच्चे:15 दिन में तीन गुना बढ़े मरीज, रोजाना 60 से ज्यादा पहुंच रहे अस्पताल
हाथरस में सर्दी की शुरुआत के साथ ही बच्चों की सेहत पर असर पड़ने लगा है। वायरल फीवर, खांसी और जुकाम के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी नवजात शिशुओं को हो रही है। महिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में पिछले 15 दिनों में बीमार बच्चों की संख्या तीन गुना हो गई है। अब रोजाना 60 से ज्यादा बच्चे इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। पहले इस वार्ड में प्रतिदिन करीब 20 बच्चे ही इलाज के लिए आते थे। वहीं, निजी अस्पतालों में भी बीमार बच्चों की संख्या बढ़ी है। चिकित्सकों ने बदलते मौसम में अभिभावकों को बच्चों की सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। 15 दिन में तीन गुना बढ़े मरीज महिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में मौसमी बीमारियों से पीड़ित बच्चों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 15 दिन पहले तक यहां रोजाना करीब 20 बच्चे उपचार के लिए आते थे। अब यह आंकड़ा बढ़कर 60 के पार पहुंच गया है। बच्चों में बुखार, खांसी और जुकाम की शिकायतें अधिक मिल रही हैं। 17 दिन की बच्ची को बुखार और खांसी निजी अस्पतालों में भी छोटे बच्चों को इलाज के लिए लाया जा रहा है। अपनी 17 दिन की बेटी का उपचार कराने पहुंची एक महिला ने बताया कि बच्ची को दो दिन से बुखार और खांसी है। महिला ने इसकी वजह मौसम में आई ठंडक को बताया। चिकित्सकों के अनुसार, मौसम में बदलाव के कारण बच्चों की सेहत प्रभावित हो सकती है। पूरे बाजू के कपड़े पहनाएं महिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शुभम ने अभिभावकों को बच्चों को ठंड से बचाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बच्चों को पूरे बाजू के कपड़े पहनाएं और ठंडी चीजें देने से बचें। सर्दी के मौसम में बच्चों को बाहर निकालने से भी परहेज करें। गुनगुने पानी से नहलाने की सलाह डॉ. शुभम ने बच्चों को गुनगुने पानी से नहलाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बच्चा बीमार दिखाई दे या उसमें बुखार, खांसी-जुकाम जैसे लक्षण नजर आएं तो खुद से दवा देने के बजाय योग्य डॉक्टर से परामर्श लें। समय पर उपचार मिलने से बच्चों की परेशानी को बढ़ने से रोका जा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User