औरैया बार एसोसिएशन के चुनाव में वोटिंग शुरू:5 पदों के लिए 798 अधिवक्ता डालेंगे वोट, 6 प्रत्याशी मैदान में

Nov 26, 2026 - 12:45
0
औरैया बार एसोसिएशन के चुनाव में वोटिंग शुरू:5 पदों के लिए 798 अधिवक्ता डालेंगे वोट, 6 प्रत्याशी मैदान में
औरैया डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए गुरुवार सुबह 8 बजे मतदान शुरू हो गया। वोट डालने के लिए सुबह से ही अधिवक्ता बार भवन पहुंचने लगे। पांच पदों के लिए कुल 798 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतदान दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसके बाद मतगणना की जाएगी। चुनाव में अध्यक्ष पद पर सबसे ज्यादा छह प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, महामंत्री पद के लिए पांच और संयुक्त मंत्री के दो पदों के लिए छह प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। एल्डर्स कमेटी की निगरानी में मतदान चुनाव की देखरेख के लिए पांच सदस्यीय एल्डर्स कमेटी बनाई गई है। इसमें वरिष्ठ अधिवक्ता हृदय नारायण पांडे, अरुण कुमार चतुर्वेदी, सुरेश कुमार मिश्रा, अमर सिंह सेंगर और हर प्रकाश शुक्ला शामिल हैं। मतदान संपन्न कराने के लिए 15 सदस्यों की टीम लगाई गई है। अध्यक्ष पद पर छह प्रत्याशियों में मुकाबला अध्यक्ष पद के लिए बृजेन्द्र सिंह यादव, कुलदीप कुमार दुबे, मानसिंह पाल, संजीव कुमार चतुर्वेदी उर्फ चुन्ना, शिव कुमार अरुण और सुनील कुमार दुबे चुनाव लड़ रहे हैं। महामंत्री पद के लिए सतेन्द्र पांडेय विमल, देवेन्द्र कुमार दीक्षित सोनू, हेमेन्द्र पांडेय, सुधीर कुमार गौतम और शिवेन्द्र सिंह सेंगर मैदान में हैं। अन्य पदों के लिए भी प्रत्याशियों में टक्कर कनिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद के लिए शशांक त्रिपाठी और योगेन्द्र कुमार राजपूत उर्फ सुनील के बीच मुकाबला है। संयुक्त मंत्री के दो पदों के लिए अनुराग दुबे उर्फ राजू, रूप कुमार ओझा, अनूप कुमार श्रीवास्तव, धीरेन्द्र सिंह उर्फ रवि भदौरिया, गौरव कुमार राठौर और ऋषभ त्रिपाठी चुनाव लड़ रहे हैं। बार के विकास और वकीलों के हितों पर चर्चा कार्यकारिणी सदस्य कनिष्ठ के पांच पदों के लिए पांच प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह राजपूत, हेमन्त कुमार, हिमांशु सिंह पाल, सोमनाथ सिंह और सूरज प्रताप सिंह मैदान में हैं। मतदान के दौरान अधिवक्ताओं के बीच बार के विकास और वकीलों की समस्याओं को लेकर चर्चा होती रही। मतदाताओं का कहना है कि वे ऐसा अध्यक्ष चुनना चाहते हैं, जो अधिवक्ताओं के हितों और उनकी समस्याओं को मजबूती से उठा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User