पंजाबियों के लिए कनाडा में PR के दरवाजे खुले:2 लाख लोगों को मिलेगी पीआर; वर्कर्स और ह्यूमैनिटेरियन कोहॉर्ट ग्राउंड पर फैसला

Nov 07, 2026 - 10:52
0
पंजाबियों के लिए कनाडा में PR के दरवाजे खुले:2 लाख लोगों को मिलेगी पीआर; वर्कर्स और ह्यूमैनिटेरियन कोहॉर्ट ग्राउंड पर फैसला
कनाडा में परमानेंट रेजिडेंट बनने का सपना देखने वाले लाखों पंजाबियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। कनाडा सरकार ने देश में पहले से रह रहे 2 लाख अस्थायी निवासियों को PR देने के लिए 'वन-टाइम' योजना का ऐलान किया है। कनाडा सरकार के इस फैसले का सबसे बड़ा फायदा वर्क परमिट और स्टडी-लिंक्ड वर्क परमिट पर कनाडा में रह रहे भारतीय युवाओं, विशेषकर पंजाबी छात्रों और वर्क परमिट धारकों को मिलेगा। पिछले कुछ समय से कनाडा में आवास संकट और महंगाई की वजह से इमिग्रेशन नियमों में लगातार की जा रही सख्ती के बाद अनिश्चितता के दौर से गुजर रहे युवाओं के लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं है। सरकार द्वारा पेश बजट और इमिग्रेशन-स्तर योजना के तहत यह 2 लाख पीआर स्लॉट नियमित वार्षिक कोटा 3.80 लाख पीआर सालाना के अतिरिक्त रखे गए हैं। अस्थाई निवासियों को पीआर देने के लिए दो वर्ग 'वर्कर्स कोहॉर्ट' और ‘ह्यूमैनिटेरियन कोहॉर्ट’ बनाए गए हैं। दोनों वर्गों में एक-एक लाख लोगों को पीआर मिलेगी। सरकार का मुख्य उद्देश्य 2027 के अंत तक अस्थायी निवासियों की कुल आबादी को घटाकर 5 प्रतिशत पर लाना है, जिसके लिए पहले से मौजूद वर्क परमिट धारकों को पक्की पीआर देकर देश में ही सेटल किया जा रहा है। कनाडा सरकार की पीआर देने की योजना को सिलसिलेवार जानिए... किस-किस वर्ग को मिलेगा फायदा, जानिए...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User