मुरादाबाद में 2 हजार शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद:एक आरोपी गिरफ्तार, सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू

Nov 07, 2026 - 19:11
0
मुरादाबाद में 2 हजार शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद:एक आरोपी गिरफ्तार, सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू
मुरादाबाद में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कटघर पुलिस ने 2 हजार शीशी प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद सिरप का इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से सिरप की बड़ी खेप मिली है। पूछताछ में पता लगाया जा रहा है कि वह प्रतिबंधित सिरप कहां से लाया था और इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी। सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User