संभल में प्रधानी रंजिश को लेकर मारपीट, फायरिंग का आरोप:प्रधान पिता घायल, पुलिस पर धमकाने का आरोप लगाया
संभल के देवपुरा गांव में प्रधानी की चुनावी रंजिश को लेकर शनिवार दोपहर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इसमें ग्राम प्रधान के पिता सतवीर घायल हो गए। उन्होंने फायरिंग में छर्रे लगने का दावा किया, जबकि पुलिस ने फायरिंग से इनकार किया। घायल को शाम 4 बजे जिला संयुक्त चिकित्सालय में मेडिकल जांच के लिए लाया गया। 4 नवंबर को भी हुआ था विवाद यह मामला गुन्नौर तहसील के रजपुरा थाना क्षेत्र का है। सतवीर के बेटे संजय गांव के प्रधान हैं। सतवीर के मुताबिक, संजय नौकरी के सिलसिले में गांव से बाहर रहते हैं और उनकी गैरमौजूदगी में वह गांव में साफ-सफाई समेत दूसरे काम देखते हैं। सतवीर ने बताया कि 4 नवंबर को गांव में साफ-सफाई को लेकर रोशन पुत्र जयपाल सिंह के पक्ष से झगड़ा हुआ था। उन्होंने पुलिस से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सतवीर ने आरोप लगाया कि पुलिस गांव आई तो उन्हें ही धमकाया। इसके बाद उन्होंने डीएम और एसपी से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। भतीजे के साथ झगड़े की सूचना पर पहुंचे थे सतवीर सतवीर के मुताबिक, शनिवार को उनके भतीजे कृपाल पुत्र गिरराज ट्रैक्टर लेकर आ रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि रोशन पक्ष के लोगों ने कृपाल को घेरकर झगड़ा किया। कृपाल ट्रैक्टर छोड़कर गांव आ गए। इसके बाद सतवीर मौके पर पहुंचे। उनका आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें अकेला देखकर मारपीट की। सतवीर ने दावा किया कि दूसरे पक्ष ने फायरिंग की और उनके हाथ में छर्रे लगे। उन्होंने यह भी कहा कि सिर पर लाठी मारने से चोट आई। उनके मुताबिक, 4 नवंबर को भी फायरिंग हुई थी और इससे पहले जुलाई में भी गोली चली थी। पुलिस ने फायरिंग से किया इनकार थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि देवपुरा गांव में दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ है। उन्होंने फायरिंग की घटना से इनकार किया और कहा कि मामले की जांच की जा रही है। घायल को मेडिकल जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा भेजा गया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)