पोलियो उन्मूलन के लिए जागरूकता कार्यक्रम:विश्व पोलियो दिवस पर बच्चों को पिलाई गई पोलियो ड्रॉप्स
बरेली में विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट (रजि.) की ओर से ग्राम बलिया में पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई गईं। संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने कहा कि पोलियो पर काफी हद तक काबू पाया जा चुका है, लेकिन इसके पूर्ण उन्मूलन के लिए जागरूकता और सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए और उन्हें पोलियो से बचाव की खुराक जरूर पिलानी चाहिए। उन्होंने बताया कि भारत में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत वर्ष 1995 में हुई थी। इसके तहत पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई जाती हैं। अभियान का उद्देश्य बच्चों को इस घातक बीमारी से सुरक्षित रखना और पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मेहंदीरत्ता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दामोदर सिंह, संरक्षक जेआर गुप्ता, रामकिशोर सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)